चित्रकूट समाचार उत्तर प्रदेश के चित्रकूट मे अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक को चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। राजापुर थाना क्षेत्र के जमहिल निवासी द्वारिका प्रसाद (40) व घनश्याम (35) बाइक से मंगलवार की शाम को गांव जा रहे थे। जैसे ही वह लोढ़वारा मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से आए जानवर को बचाने के प्रयास में गिर पड़े। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार द्वारिका प्रसाद ने हेलमेट पहना था ।
एक अन्य घटना में भरतकूप थाना क्षेत्र मऊ बा निवासी राजबहादुर (22) व रामस्वरूप (30) बाइक से बदौसा गांव जा रहे थे। जैसे ही वह सुदिनपुर गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे लूक पतौड़ा निवासी जागेश्वर (40) से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जागेश्वर को प्रयागराज रेफर कर दिया। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।

































