औरैया जिले में सहायल थाना क्षेत्र के मधवापुर निवासी गोपाल अवस्थी (35) पुत्र छुन्नू अवस्थी, विक्की उर्फ विकास सिंह गौर (26) पुत्र संजीव सिंह अपने साथी सुमित सिंह, सत्यम, अमित के साथ कार से देर शाम निकले थे। रात साढ़े नौ बजे के करीब जैसे ही यह लोग लहरापुर मार्ग पर फतेहपुर भट्टे के पास पहुंचे, तभी कार बेकाबू हो गए। रफ्तार तेज होने के कारण चालक ने संतुलन खो दिया और कार खंभे से टकराते हुए पलट गई। हादसे देख स्थानीय लोग दौड़ पड़े। किसी तरह घायलों को बाहर निकाल पुलिस को सूचना दी। इसमें गंभीर हालत में कुछ को दिबियापुर व कुछ को जिला अस्पताल चिचौली भेजा गया।
इलाज के दौरान जिला अस्पताल चिचौली में विक्की व दिबियापुर अस्पताल में गोपाल अवस्थी की मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में परिजनों के बीच कोहराम मच गया। देर रात अस्पताल पहुंचे परिजनों का बुरा हाल रहा। सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि देर रात घूमने निकले कार सवार हादसे का शिकार हुए हैं। जिसमें दो लोगों की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गया है। दो घायलों को कानपुर रेफर किया गया है।


































**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.