उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में दिबियापुर मार्ग पर शनिवार को ट्रक चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी गांव उधौपुर की मडैया निवासी अंकित सिंह (29) शनिवार सुबह 5 बजे बाइक पर सब्जी लादकर औरैया मंडी जा रहा था। दिबियापुर थाना क्षेत्र के ककोर मुख्यालय स्थित एसपी आवास के पास पीछे से आए ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। एंबुलेंस से घायल को चिचौली ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने कानपुर रेफर किया। था।
कानपुर ले जाते समय अंकित की मौत हो गई थी। मृतक के भाई सुनील कुमार ने बताया कि पांच साल पहले अंकित की शादी हुई थी। उसके परिवार में पत्नी शालिनी व डेढ़ साल का पुत्र सूर्यांश है।मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।ट्रक को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करा दिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है

































