उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त संदर्भों की समीक्षा में तहसील स्तर पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं पाया। इसे लेकर उन्होंने तहसील स्तर के कार्यालय अध्यक्ष को संदर्भों का स्वयं संज्ञान लेकर निस्तारण कराने को कहा।यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर का संज्ञान लेकर डीएम ने संबंधित को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
योजनाओं में लंबित आवेदन पत्रों की समीक्षा में उन्होंने उपायुक्त स्वत: रोजगार सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को भी निस्तारण में तेजी लाने की नसीहत दी जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जूम मीटिंग से कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा में जनपद के गांवों में खसरा पड़ताल शुरू नहीं मिला। जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर कर गांवों में पड़ताल जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए।

































