उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में कानपुर देहात के मूसानगर निवासी सफाईकर्मी रामभजन कुशवाहा (50) भाग्यनगर ब्लॉक क्षेत्र के गांव भर्रापुर में तैनात थे। यह गांव सदर विधायक गुड़िया कठेरिया का है। शनिवार सुबह रामभजन घर में स्नान कर रहे थे, तभी एकाएक तबीयत बिगड़ गई।फौरन परिजन रामभजन को लेकर एंबुलेंस से दिबियापुर सीएचसी ले गए। सीएचसी में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डाॅक्टर ने हार्ट अटैक होने से आशंका जताई है।
कस्बा इंचार्ज नईम अहमद ने मामले की जांच की और फफूंद पुलिस को सूचना दी। फफूंद थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।घर में नहाते समय एक सफाईकर्मी की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सफाई कर्मी की तैनाती सदर विधायक के गांव में थी।
फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है

































