उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में कुदरकोट थाना क्षेत्र के नूराबाद गांव में सोमवार रात डीजे पर डांस करने के दौरान विवाद हो गया। बराती को थप्पड़ मारने से ग्रामीणों और बरातियों में ईंट-पत्थर चल गए।गांव निवासी अनवेश कुमार दोहरे की बेटी प्रिया की शादी एरवाकटरा थाना क्षेत्र के पखनगोई निवासी बेचेलाल के पुत्र सूरजपाल से तय हुई थी। उनकी सोमवार रात गांव नूराबाद में बरात आई थी।रात करीब एक बजे बराती व गांव के लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी बीच किसी युवक ने डांस कर रहे एक बराती को थप्पड़ मार दिया। इससे विवाद हो गया। गांव के कुछ लोगों ने गाली गलौज कर बरातियों के साथ मारपीट दी। इस दौरान ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
मारपीट में गांव पखनगोई निवासी बराती रघुपाल सिंह, मोहित सिंह, विक्की, दीपक व संजू घायल हो गए घायल रघुपाल सिंह के पिता तेज सिंह ने दो नामजद व पांच अज्ञातों के खिलाफ तहरीर दी है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एरवाकटरा सीएचसी भेजा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एरवाकटरा सीएचसी भेजा।पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है
































