उत्तर प्रदेश के औरैया ककोर। जिला मुख्यालय के पास स्थित हरी का पुर्वा जाने वाली लाइन की केबल गुरुवार सुबह जल गई थी। लगभग 72 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी लाइन दुरुस्त न होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार दोपहर को ककोर विद्युत उपकेंद्र स्थित अवर अभियंता कार्यालय का घेराव कर हंगामा काटा। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग जानबूझ कर लापरवाही बरत रहा है। जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। अधिकारियों के समझाने और जल्द आपूर्ति बहाल करने के आश्वासन पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। उपखंड अधिकारी आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि लोड अधिक होने की वजह से केबल जल गई थी। नई केबल की व्यवस्था कर दी गई है

































