इटावा समाचार उत्तर प्रदेश के इटावा जिले मे एक लड़की की ह्त्या हो गयीजो नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा थी दिन मे उसने अपनी सुबह आठ से एक बजे तक ओपीडी में नौकरी की। इसके बाद वह साथ में काम करने वाली अपनी दोस्त को मोबाइल देकर चली गई। जाते समय जल्दी लौटने की बात भी कही। जानकारी पर शाम को परिजन भी तलाशने आए, लेकिन तब कोई सुराग नहीं लगा था। पुलिस प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जता रही है।
इटावा जिले में सैफई मेडिकल कॉलेज की पैरामेडिकल छात्रा की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। घटना की जानकारी होते ही मेडिकल कॉलेज के छात्र आक्रोशित हो गए। उन्होंने ट्रामा सेंटर के सामने हंगामा किया और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। छात्र-छात्राओं को समझाने का प्रयास देर रात तक किया जा रहा था।छात्रा के गले में घाव मिला है।
आशंका है कि धारदार हथियार या फिर गोली मारकर हत्या की गई। गुरुवार देर शाम लगभग आठ बजे वैदपुरा पुलिस को सोनई नदी पुल के पास सड़क किनारे एक युवती का शव पड़ा होने की सूचना मिली। इस ह्त्या को लोग प्रेम प्रसंग का मामला मान रही हे इस पर एसओ समित कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। ओर शव को कब्जे मे लिया मामले की जांच चल रही हे
































