राजस्थान के अलवर से पाकिस्तान गई अंजू ने अपने दोस्त नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है और अब दोनों साथ रह रहे हैं। अंजू एक महीने के विजिट वीजा पर पाकिस्तान पहुंची थी। हालांकि, अब पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने अंजू का वीजा एक साल के लिए बढ़ा दिया है।अलवर जिले के भिवाड़ी से पाकिस्तान गई अंजू ने पाकिस्तान में अपने दोस्त नसरुल्लाह के साथ निकाह कर लिया है। इसके लिए अंजू के पति नसरुल्लाह ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में वीजा एक्सटेंशन के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें एक साल का वीजा बढ़ गया है।पाकिस्तान की मीडिया से बात करते हुए नसरुल्लाह ने बताया, वह विदेश मंत्रालय में वीजा एक्सटेंशन के लिए आए हैं और उनकी पत्नी अंजू के लिए यह वीजा एक्सटेंशन का प्रार्थना पत्र दिया है और एक साल का एक्सटेंशन मिल गया है। विदेश मंत्रालय ने जो भी कागजात मांगे, उनकी पूर्ति करके दे दिया गया है। विदेश मंत्रालय उनका पूरा सहयोग कर रहा है। जो भी डॉक्यूमेंट मांगे थे, वह पूरे करके दे दिए हैं।नसरुल्लाह ने बताया कि 10 दिन में पूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर एक साल का एक्सटेंशन का वीजा का पत्र दे दिया जाएगा। 23 जुलाई को भारत से अपने पति अरविंद और दो बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान पहुंची अंजू ने अपने पाकिस्तानी मित्र नसरुल्लाह के साथ निकाह कर लिया। पहले तो यह बताया जा रहा था कि अंजू को दो महीने का वीजा एक्सटेंशन दिया गया है। लेकिन अब अंजू के कथित पाकिस्तानी शौहर नसरुल्लाह ने बताया है कि उन्हें एक साल का वीजा एक्सटेंशन मिल गया है।बताते चलें, 23 जुलाई को भारत से अपने पति अरविंद और दो बच्चों को बिना बताए पाकिस्तान पहुंची अंजू ने अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह के साथ निकाह कर लिया था। वहीं, अंजू के पति अरविंद ने अपनी पत्नी और उसके फेसबुक मित्र नसरुल्लाह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। अरविंद ने दावा किया था कि अभी तक दोनों का तलाक नहीं हुआ है, इसलिए वह सीमा पार के आदमी से शादी नहीं कर सकती है। 34 वर्षीय विवाहित भारतीय महिला अंजू ने वैध वीजा पर पाकिस्तान के कबायली खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले में जाकर नसरुल्लाह से शादी की थी।



































**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.