उत्तराखंड के अल्मोड़ा। जिले में महर्षि वाल्मीकि की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से नगर में महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल लोगों ने वाल्मीकि के जयकारे लगाए, इनसे पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वहीं नगर पालिका सभागार में महर्षि वाल्मीकि लगाई गई। विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने इसका अनावरण किया। नगर पालिका परिसर से ढोल-नगाड़ों के साथ महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग, युवाओं ने भागीदारी निभाई। समाज के लोगों ने प्रसाद बांटकर महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वहां सुरेश चंद्र, दीपक चंदेल, प्रेमप्रकाश, सतीष कुमार, सिकंदर पवार, भीमा पवार, नीरज पवार, यशवंत आदि रहे। जिला पंचायत कार्यालय के पास स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में सुबह से ही वाल्मीकि समाज के लोगों की चहल-पहल रही। वहां पूजा के बाद मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। यह कांडा मार्ग, सरयू पुल, स्टेशन मार्ग, एसबीआई तिराहा, गोमती पुल होकर तहसील मार्ग तक पहुंची। वापस मंदिर में ही शोभायात्रा का समापन किया गया। इसमें शामिल युवाओं ने कई करतब दिखाए। कलाकारों ने मां कालिका और भगवान शिव के प्रसंग पर बनी नृत्य नाटिका समेत कई हैरतअंगेज करतब और नृत्य भी प्रस्तुत किए। वहां संजीव भारती, चंदन लाल, जमुना लाल, राजन, गीता देवी, हर्ष, हेम चंद्र, राजवीर, अर्जुन आदि मौजूद रहे।


































