मैनपुरी न्यूज़ उत्तर प्रदेश के मैनपुरी मे कुरावली क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। वहीं आसपास के जनपद के थानों में फोटो भेज कर पहचान को लेकर प्रयास कर रही है। प्रभारी निरीक्षक मोहर सिंह ने बताया कि पहचान को लेकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने सोशल मीडिया आदि माध्यम के जरिए भी पहचान को लेकर प्रयास कर रही है। यदि पहचान नहीं होगी तो निर्धारित 72 घंटा बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































