उत्तर प्रदेश के इटावा मे जानकारी के मुताबिक जसवंतनगर क्षेत्र के एक गांव के 16 वर्षीय किशोर का गांव की एक 15 वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब डेढ़ महीने पहले दोनों एक साथ पकड़े गए थे। इसके बाद दोनों के घरवालों ने उन पर सख्ती कर दी थी। दोनों की जाति एक ही है। हाल ही में किशोरी के घर वालों ने उसे उसकी बहन के गांव भेज दिया था जबकि प्रेमी के पिता ने अपने पुत्र को नई दिल्ली काम पर भेज दिया था। तीन दिन पहले किशोरी जब बहन के घर से लौटी तो प्रेमी किशोर को इस बात की जानकारी हो गई और वह भी अपने गांव पहुंच गया। मौका देख गुरुवार देर शाम दोनों घर से निकले और गांव के बाहर 100 मीटर दूर स्थित सुनसान स्थान पर पहुंचे और दोनों ने सल्फास खा लिया। इससे किशोरी की तो मौत हो गई और किशोर को तड़पता देखकर गांव वालों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसको तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज को ले गए, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर उपनिरीक्षक भगवान सिंह ने गांव पहुंचकर किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे


































**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.