राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 की तारीख आ गई है। प्रतियोगी परीक्षा-2022 के ग्रुप-ए व ग्रुप-बी की सामान्य ज्ञान की ये परीक्षा अब 30 जुलाई को होगी। बीते दिसंबर में पेपर लीक घटना और एसओजी की रिपोर्ट के बाद आयोग ने दोनों विषयों के पेपर निरस्त किए थे। आरपीएसई सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी आयोग ने एसएसओ पोर्टल पर अपलोड कर दी है। प्रवेश-पत्र परीक्षा से तीन दिन पूर्व वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थी साइट पर जाकर अपना प्रवेशपत्र प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा। मूल आधार कार्ड नहीं होने पर मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र यथा मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस से प्रवेश दिया जाएगा।



































**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.