उत्तर प्रदेश के आगरा में अगले तीन दिन और बादल छाए रहेंगे। बारिश होने के आसार हैं। मंगलवार सुबह से ही मौसम सुहाना रहा। रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं सोमवार शाम को बारिश होने से तापमान में राहत मिली। दिन में धूप और बादल छाए रहने का सिलसिला बना रहा, जिससे उमस व बेचैनी रही। आगरा में पिछले कुछ दिन से रुक-रुक कर बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट है। पिछले 24 घंटे में 6.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक बादल छाए रहेंगे और बारिश होने के आसार हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिचपुरी के मौसम विज्ञानी डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि बारिश होने के आसार हैं।



































**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.