उत्तर प्रदेश के औरैया। ककोर। जिले में कई जगह लोग जहां बारिश का लुत्फ उठा रहे हैं तो वहीं भाग्यनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत उसरारी के मजरा प्रतापपुर को बरसात ने तालाब बना दिया है। गांव में कोई भी ऐसी सड़क नहीं है जहां जल भराव न हो। कई बार शिकायतों के बाद भी जिम्मेदारों की अनदेखी अब लोगों के साथ उनके आशियाने को भी नुकसान पहुंचाने लगी है।प्रतापपुर की आबादी 400 के करीब है। गांव में जल निकासी का काेई प्रबंध न होने से ग्रामीणों को दुस्वारियों का दंश झेलना पड़ रहा है। इस बार अभी से गांव की सभी सड़कों तक पानी भर गया है। जिसके चलते ग्रामीण घरों में ही कैद हैं। जरूरत पड़ने पर घुटनों तक पानी में उतर कर निकलते हैं। वहीं बच्चों को भी पानी में घुसकर स्कूल जाना पड़ रहा है। गांव में चारों ओर फैली गंदगी व जलभराव से महामारी फैलने से इंकार नहीं किया जा सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि वह कई बार अधिकारियों व ग्राम प्रधान से समस्या निस्तारण की शिकायत कर चुके हैं बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हे

































