उत्तर प्रदेश के औरैया बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामगंगा नहर में कमलपुर के पास शनिवार सुबह एक अधेड़ का शव पानी के बीच झाड़ियों में फंसा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकाल शिनाख्त के प्रयास किए। स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।शनिवार सुबह आठ बजे के करीब कमलपुर गांव के लोग खेतों की ओर जा रहे थे। इसी बीच उनकी नजर नहर के किनारे एक स्थान पर झाड़ियों में फंसे शव पर पड़ी। इस पर लोगों ने मौके पर पुलिस बुलाई। घटना की जानकारी मिलते ही बिधूना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव बाहर निकाला। मृतक के शरीर पर एक शर्ट थी, शरीर में कोई कपड़े नहीं मिले। इसे देख कर लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कमलपुर पुल के पास रामगंगा नहर में फंसे मिले शव की उम्र लगभग 45 वर्ष लग रही है। उसके शरीर पर सिर्फ एक काली धारीदार सफेद शर्ट मिली है। नीचे कपड़े नहीं पहने हुए है। शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है। स्थानीय लोग पहचान नहीं कर सके हैं। हुलिए के आधार पर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे


































**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.