उत्तर प्रदेश के कानपुर ज़िले मे सोमवार दोपहर अचानक से घने बादल आने से शहर और आसपास के क्षेत्रों में दिन में ही अंधेरा छा गया। सीएसए मौसम विभाग के अनुसार मौसम में इस तरह का बदलाव अभी एक-दो दिनों तक रहेगा।राजस्थान और मध्य प्रदेश की ओर से चली चक्रवाती हवाओं की वजह से मौसम 2 दिनों से बदला हुआ है।
कानपुर में सोमवार को दोपहर में अचानक से धूल भरी आंधी और उसके बाद बारिश होने से लोगों को दिक्कत हुई। अचानक से घने बादल आने से शहर और आसपास के क्षेत्रों में दिन में ही अंधेरा छा गया। मौसम में इस तरह का बदलाव अभी एक-दो दिनों तक रहेगा।
खासकर कानपुर महानगर, कानपुर देहात, उन्नाव और बुंदेलखंड के कुछ क्षेत्रों में तेज हवा, बिजली गिरने और बादल गरजने जैसी घटनाएं होंगी।































