उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में रुरूगंज थाने के कुदरकोट इलाके में महिला को चार लोगो ने तंत्र मंत्र के चक्कर में ठग लिया बताया जा रहा है कि रुरुगंज (औरैया)। कुदरकोट थाना निवासी चार युवकों पर एक महिला ने घर आकर मृत बिल्ली के अवशेष से तंत्र क्रिया करने से परिजन का स्वास्थ्य बिगड़ने का आरोप लगाया। साथ ही परिजन को स्वस्थ करने के नाम पर रुपये ठगने की भी बात बताई। इटावा के जसवंतनगर थाना के शाहजहांपुर निवासी अनीता यादव उर्फ संजू पत्नी जहान सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि कुदरकोट के वैबाह में एक किशोर नाम का कथित तांत्रिक रहता है। वह तंत्र विद्या से लोगों की समस्याओं का समाधान करने की बात कहता है।
इस पर उसने तांत्रिक से संपर्क कर अपनी समस्या बताई। सात दिसंबर 2024 की रात को पूजा की तैयारी करने के बाद तांत्रिक किशोर, अमन, बंटी व अलवार खान घर पर आए। वह लोग मृत बिल्ले के अवशेष भी साथ लेकर आए थे। आरोप लगाया कि अमन ने उसके पति व बच्चों की अंगुलियों के नाखून काटकर अपने पास रख लिए। इसके बाद करीब दो घंटे तक घर में तंत्र क्रिया की। इसके बाद वह 20 हजार रुपये लेकर चले गए। सुबह उसके परिवार के सभी सदस्यों के मुंह से खून आने लगा। इस पर उसने किशोर व अमन से बात की तो दोबारा तंत्र क्रिया करने की बात कहकर 30 हजार रुपये की मांग की।
दोबारा तंत्र क्रिया के बाद भी परिजन को आराम नहीं मिला। परिजन डरावने सपने आने से परेशान हैं। दोबारा बातचीत करने पर भगत ने 30 हजार रुपये वापस कर दिए। महिला ने आरोप लगाया कि पांचों लोगों के तंत्र क्रिया के चलते उसके परिजन परेशानी में हैं। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

































