उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले मे मौसम वैज्ञानिको का अनुमान है की जो तूफान बंगाल की खाड़ी में उठा है उससे उत्तर प्रदेश भी प्रभावित हो सकता है भारी बारिश के आसार व् घना कोहरा भी हो सकता है क्योकि पिछले दो दिन से पछुआ हवाए चल रही है उत्तर प्रदेश में विक्षोभ के सक्रिय होने से बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। प्रदेश में हवा का रुख पछुआ से पूर्वा हो गया। दिन के पारे में उछाल देखने को मिला।
बंगाल की खाड़ी से चली पूर्वा हवाओं के असर से शनिवार को सुदूर पश्चिमोत्तर सहारनपुर आदि में बूंदाबांदी के आसार हैं। दो फरवरी तक दिन व रात दोनों के पारे में बढ़त देखने को मिलेगी।साथ ही प्रदेश में एक और विक्षोभ तीन फरवरी से सक्रिय हो रहा है जो पूरे प्रदेश में तीन से सात फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश कराएगा। कुछ अन्य इलाकों में घना कोहरा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के 15 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 18 अन्य जिलों में घने कोहरे की चेतावनी है।फरवरी माह में बारिश के आसार बन रहे है

































