मैनपुरी समाचार उत्तरप्रदेश के मैनपुरी मे एक युवक को बेल्ट से पीटा उसका कसूर इतना था की उसने गाली देने से मना किया था मैनपुरी। मोहल्ला कटरा में शनिवार को गाली गलौज का विरोध करने पर नामजद ने एक युवक को बेल्ट से पीटकर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दंपत्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी कृष्ण कुमार शनिवार की सुबह बाजार से वापस घर लौटे थे। देखा कि पड़ोसी सुबोध कुमार मिश्रा मां को गालियां दे रहा है।
जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी की पत्नी ने घर से बैल्ट लाकर पति को दे दी। इसके बाद आरोपी ने उसे बैल्ट से पीटना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने आकर उसे बचाया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी उसकी जमीन को अपने नाम करना चाहता है। आए दिन गाली गलौज करता रहता है।पुलिस ने आरोपी दंपती।के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आज के समय मे दबंगों का ही बोलबाला हे लाठी डंडे से सब कुछ हथियाना चाहते हे पुलिस मामले की जांच कर रही हे


































