मैनपुरी।समाचार उत्तर प्रदेश के मैनपुरी।मे एक छात्र पेपर देकर लौट रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया मैनपुरी। गंगा नगर स्थित केंद्र से परीक्षा देकर कार से वापस लौट रहे युवक का नामजद लोगों ने पीछा किया। जब युवक नहीं रुका तो उसकी कार में दो बार टक्कर मार दी। उसे जान से मारने की धमकी दी। घबराए छात्र ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना करहल क्षेत्र के टीचर कॉलोनी निवासी अंशुल पाल 6 मार्च की सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगा नगर स्थित जेएस मेमोरियल स्कूल में परीक्षा देने के लिए आया था। दोपहर के समय परीक्षा देकर वह अपनी आंटी को साथ लेकर कार से वापस घर लौट रहा था।
तभी एक कार सवार प्रांशुल, चितांशुल और अंशुल यादव ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। वह सिंहपुर नहर पुल के पास पहुंचा। तभी बराबर में आकर आरोपियों ने कहा कि गाड़ी रोक ले। जब गाड़ी नहीं रोकी तो दो बार अपनी कार से टक्कर मारी। अंशुल बेहद घबरा और तेजी के साथ गाड़ी दौड़ा दी। आरोपियों ने धमकी दी कि इस बार तो बच लेकिन अगली बार आएगा तो जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी गाड़ी मोड़ कर भाग गए। घटना के बाद घबराए छात्र ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































