चित्रकूट न्यूज़ उत्तर प्रदेश के चित्रकूट मे एक औरत की प्रसव के दौरान डॉ की लापरवाही से मौत हो गयी सीतापुर ग्रामीण निवासी मिस्त्री राहुल ने बताया कि मंगलवार को घर में पत्नी चांदनी (24) को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस पर आशा कार्यकर्ता शांति देवी के माध्यम से सीतापुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। दोपहर को महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। यह उसका पहला प्रसव था। दो घंटे बाद महिला की अचानक हालत खराब हो गई।
परिजनों ने आरोप लगाया कि कई बार डॉक्टर और स्टॉफ से कहने के बाद भी सही तरीके से इलाज नहीं किया गया। बाद में रेफर कर दिया गया। इस पर जानकीकुंड अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां से भी लौटा दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस सूचना दिए शव को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार करा दिया। बालिका स्वस्थ बताई गई है।। पुलिश मामले की जांच कर रही हे

































