एटा न्यूज़ उत्तर प्रदेश के एटा मे ओर पूरे यूपी मे काही ज्यादा काही कम बारिश हो रही हे फसलों को भारी नुकसान हे किसानो को अच्छी फसल की उम्मीद टूटती नजर आ रही हे बताया जा रहा हे अगले आने वाले 2-4 दिनो तक मौसम ऐसा ही रहेगा जिले में रविवार को सुबह से रुक-रुककर बरसात हुई। पूर्व में हुई बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताने वाले अब इसे नुकसानदायक मान रहे हैं। आलू, मटर के साथ ही सरसों की फसल में भी नुकसान पहुंचा है। उधर, बारिश के कारण शहर और प्रदर्शनी परिसर में जलभराव व कीचड़ नजर आया।
शनिवार की रात व रविवार की सुबह से ही हुई बरसात ने लोगों को परेशान कर दिया। इसके कारण लोग देर तक घरों में पड़े रहे। बरसात बंद होने के बाद अवकाश के दिन में कुछ लोग बच्चों को लेकर राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी पहुंचे। जहां बरसात के कारण हर ओर जलभराव और जगह-जगह कीचड़ मिली। मौसम खराब होने के बाद हुई बरसात ने शहर की हालत खस्ता कर दी। कई जगह जलभराव की वजह से राहगीरों के कपड़े भी खराब हुए। वहीं, छोटे-छोटे बच्चे सड़कों पर गिरते दिखाई दिए।
शहर के रैवाड़ी मोहल्ला, होली गेट, मारहरा दरवाजा सहित कई मोहल्लों व स्थानों पर जलभराव हो रहा था। इसके अलावा पालिका की ओर से साफ-सफाई भी समय से नहीं की गई थी। इसके कारण कई स्थानों पर कूड़ा पड़ा हुआ दिखाई दे रहा था। जिस प्रकार से बरसात हो रही है, उससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं। रुक-रुक कर हो रही बरसात की वजह से आलू, मटर व सरसों की फसल में नुकसान होने की संभावना है।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि गेहूं को छोड़कर बाकी फसलों के लिए बरसात नुकसानदेह है। इससे आलू के सड़ने की आशंका है, मटर की फली भी खराब हो सकती है। वहीं, सरसों की अगैती फसल खेत में पानी भरने से गिर सकती है। जिससे से उत्पादन पर प्रभाव पड़ेगा। where is etah

































