Bhopal News – भारत कुछ लोगों के कारण ही एक भाव प्रधान देश, और यही लोग पुरे देश में तीर्थाटन करके सम्पूर्ण देश को एक सूत्र में पिरोये हुए है, लेकिन कई बार ऐसी दुखद घटना इनके साथ घट जाती है की शरीर, मन और वाणी स्तब्ध हो जाती है, ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के भोपाल मे श्रद्धालुओं के साथ हुआ, उनकी भरी बस शुक्रवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम जाते समय पलट गई। बस में मध्यप्रदेश के 21 यात्री सवार थे। हादसे में मध्यप्रदेश (Cities in Madhya Pradesh) के उज्जैन और धार जिले की एक-एक महिला की मौत हो गई है। 19 यात्री घायल हैं। इनमें चार की हालत गंभीर है। सभी घायलों को मदुरै के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत यात्रियों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से चार लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। घायलों का रामेश्वरम (Comes under रामनाथपुरम जिला ) और मदुरै के अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बस दुर्घटना का समाचार मिलते ही उज्जैन कलेक्टर और पुलिस प्रशासन से दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन कलेक्टर और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर और सीएसपी को उज्जैन से मदुरै भेजा गया है।
बस में मध्यप्रदेश के 21 यात्री सवार थे। दुर्घटना में उज्जैन जिले और धार जिले की एक-एक महिला की मौत हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। सीएम के निर्देश पर उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर और सीएसपी को मदुरै भेजा गया है। Know where is Rameshwaram Temple in Tamilnadu

































