एटा समाचार उत्तर प्रदेश के एटा मे थाना जसरथपुर क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह महिला का फंदे पर लटका शव मिला। पुत्र को जन्म न देने को लेकर उसे ताने मारे जाते थे। इसकी वजह से आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। मायके वालों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। भाई गृह कलह को ही वजह मान रहा है। गांव नगला बिरियन निवासी नीरज कुमार की पत्नी सुनीता देवी (30) ने फंदे पर लटक कर जान दी है।
उसके भाई विवेक कुमार निवासी हीरापुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी ने बताया कि बहन की शादी 2015 में नीरज के साथ हुई थी। इनकी तीन बेटियां हैं। नीरज ट्रक चालक है और अक्सर बाहर रहता है। कुछ दिनों से घर पर ही रह रहा है। बहन को पुत्र न होने के ताने मारता था। इसकी वजह से बहन तनाव में रह रही थी। इस बात को कई बार मायके वालों से भी कहा था, तब समझा दिया गया था।
बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे फोन पहुंचा। बताया कि बहन सुनीता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। तब गांव नगला बिरियन आए, यहां शव तख्त पर रखा मिला। थाना प्रभारी जेपी अशोक ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है। मायके वालों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोई आरोप लगाकर तहरीर दी जाती है तो जांच की जाएगी।। पुलिस मामले की जांच कर रही हे


































