इटावा समाचार उत्तर प्रदेश के इटावा मे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बिना नंबर प्लेट के मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक को रोकने पर चालक ने खनन अधिकारी की कार में टक्कर मार भागने की कोशिश की। पीछाकर ट्रक को रोकने पर दो कारों से आए लोगों ने घेरकर ट्रक छुड़ाने की कोशिश की। खनन अधिकारी ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। ऊसराहार थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह ताखा गांव के पास खनन अधिकारी प्रदीप राज ओवरलोड मौरंग लदे ट्रकों की चेकिंग कर रहे थे।
बताया कि तभी एक बिना नंबर प्लेट के ओवरलोड मौरंग लगे ट्रक को उन्होंने रोका लेकिन चालक ने रोकने के बजाय सरकारी कार में कट मारकर भागने लगा। उन्होंने टीम के साथ पीछा कर ट्रक रोक लिया। तभी दो कारों में आए लोगों ने उन्हें घेर लिया और ट्रक छोड़ने का दबाव बनाने लगे। बचाव में उन्होंने वीडियो रिकार्डिंग शुरू की तो दोनों कारों से आए लोग भाग निकले। टीम ने ओवरलोड ट्रक सीज कर दिया गया।
थाना प्रभारी हेमंत सोलंकी ने बताया कि खनन अधिकारी की तहरीर पर आरोपी चालक मध्य प्रदेश के जनपद भिंड के गांव बरही बहोरी निवासी कौशल किशोर , ट्रक मालिक मध्य प्रदेश जनपद भिंड के दीनपुरा गांव निवासी राजू यादव, मैनपुरी जनपद के थाना किशनी के खरकपुर गांव निवासी दिलीप चौहान, सचिन भदौरिया समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। खनन अधिकारी प्रदीप राज ने बताया कि आरोपी की ओर से ट्रक से कार में कट मारकर डराने का प्रयास किया गया। साथ ही उसके गुर्गों ने गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी लगाकर जबरन ट्रक को निकलवाने का प्रयास किया। इसकी एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































