चित्रकूट समाचार उत्तर प्रदेश के चित्रकूट मे बरगढ़। सड़क दुर्घटना में घायल बरगढ़ निवासी अजय सिंह (25) की मौत प्रयागराज में हो गई। शव घर आने पर परिजनों में दुख का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक प्रयागराज में एक दवा कंपनी का एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) का काम करता था। अजय सिंह शनिवार रात दस बजे स्कूटी से दवा देने के लिए जा रहे थे। अचानक पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। मृतक दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। रविवार की सुबह शव घर आने पर परिजन रो-रोकर बेहाल रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही हे


































