उत्तर प्रदेश के चित्रकूट। साधन सहकारी समितियों में कई दिनों बाद खाद पहुंचने के बाद लंबी लाइनें लग रही हैं। शुक्रवार कुछ सहकारी समितियों में किसानों ने समय से खाद न मिलने पर हंगामा भी किया। पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण किया गया।जिले में लगभग पंद्रह दिन बाद सहकारी समितियों में खाद आने पर सुबह से लाइनें लग जाती हैं। जिसमें शुक्रवार भारतपुर, व्यौहरा, चकौंध सहित 15 समितियों में खाद का वितरण किया गया।
इसमें भारतपुर गांव में खाद समय से न मिलने पर किसानों ने हंगामा किया। जिसमें किसान रूपा देवी, भगवतिया व कमलेश ने बताया कि सुबह से खाद लेेने के लिए लाइन लगी रहीं। इसके बाद भी उनको खाद नहीं मिली। वहीं अन्य समितियों में भी किसानों की भीड़ लगी ।जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि 22 नंवबर को 1300 एमटी खाद जिले में आई है। सीधे सहाकरी समितियों में भेजने का कार्य किया गया है। सभी किसानों को खाद वितरित की जाएगी।

































