उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के करहल। गांव नगला गिरंद में शनिवार की सुबह नामजद लोगों ने एक परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। सुबह प्रमोद कुमार अपने पिता कृष्ण गोपाल के साथ दरवाजे पर बैठा हुआ था। तभी नामजद लोग लाठी डंडा लेकर वहां आए और गाली-गलौज करने लगे। जब विरोध किया तो उन्हें लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया।
एक शिकायत गांव सलेमपुर निवासी प्रीती देवी ने तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार की शाम खेत पर थी। तभी गांव के ही नामजद लोग वहां आकर जमीन पर कब्जा करने लगे। प्रीती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पति कमलेश ने पत्नी को बचाने का प्रयास किया तो उनको भी पीटा गया। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।