उत्तर प्रदेश के इटावा शहर में बसरेहर। थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता से अश्लील हरकतें और इशारे करने पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। महिला के पति ने बताया कप उसकी पत्नी को देखकर एक युवक गाना गाते हुए अश्लील हरकत करता है। पहले भी कई बार ऐसी हरकत कर चुका है। गुरुवार सुबह भी उसकी पत्नी को देखकर अश्लील हरकत कर रहा था। उसने जाकर थाने में लिखित सूचना दी। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि महिला के पति की तहरीर के आधार पर आरोपी अनुज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

































