उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में निर्धारित समय सीमा से करीब एक सप्ताह पहले शनिवार की आधी रात को मानसून ने शहर में दस्तक दी। माैसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक रुक-रुककर बारिश जारी रहेगी। रविवार को भी सुबह के समय अलग-अलग क्षेत्रों में सात मिली बारिश दर्ज की गई। दिन बादलों के बीच धूप निकलने से उमस भी बनी रही। नमी की मात्रा 91 प्रतिशत तक पहुंच गई। इस बीच अधिकतर तापमान में 4.7 डिग्री की कमी दर्ज की गई।इस बार चक्रवाती हवाओं, भूमध्य सागर और अरब सागर से उठने वाली हवाओं के दबाव का क्षेत्र उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्रों पर बना हुआ है। मध्य प्रदेश से सटे बुंदेलखंड के क्षेत्रों में भी भारी बारिश के संकेत दिख रहे हैं।
डॉ.पांडेय ने बताया कि अमूनन मानसून 29-30 जून के बीच दस्तक देता है।भारतीय माैसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 12 घंटे में आगरा, बहराइच, बाराबंकी, इटावा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, हरदोई, जालाैन, झांसी, कन्नाैज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर, सीतापुर और उन्नाव में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की संभावना है।मानसून के आगाज और रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से यह समय धान की बोआई के लिए सबसे मुफीद माना जा रहा है। जिन किसानों ने इस बार समय से धान की नर्सरी लगा ली थी, उनके धान इस समय रोपे जा सकते हैं।
इस बार धान की पैदावार भी अच्छी होने की संभावना है।पिछले वर्ष की अपेक्षा तीन दिन पहले मानसून ने इस बार दस्तक दी है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से मानसूनी हवाएं 48 घंटे पहले ही निकलीं और प्रदेश के पूर्वी यूपी के अधिकांश क्षेत्रों से होकर मानसून देर शाम कानपुर से होते हुए आगरा के आसपास पहुंच गया है।मानसून ने निर्धारित समय सीमा से एक सप्ताह पूर्व शनिवार रात को दस्तक दी। अलग-अलग क्षेत्रों में सात मिली बारिश दर्ज की गई।