उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में तापमान में अचानक इतनी उछाल आ गयी है अप्रैल के पहले सप्ताह में ही इतनी गर्मी पड़ने लगी है कि लोगो का बाहर निकलना मुश्किल हो गया गर्म हवाये भी चलने लगी है बताया जा रहा है कि मंगलवार को इस सीजन का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो मंगलवार को 7.5 डिग्री बढ़ गया। विभाग के मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात बादल बढ़ गए। इस वजह से मंगलवार का न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 4.2 डिग्री अधिक रहा। इसके चलते रात में गर्मी बढ़ गई। बादलों की आवाजाही अभी बनी रहेगी। 15 साल के बाद न्यूनतम पारे में 24 घंटे के अंदर इतनी बढ़त रिकार्ड की गई है। इस सीजन में 28 मार्च को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंचा है। यह
सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा है। उसके बाद आठ अप्रैल को न्यूनतम तापमान बढ़ा है। बादल आने से एकदम उछला रात का तापमान। मौसम विभाग की मानें तो पांच दिनों तक हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। गर्मी बढ़ती रहेगी। 20 साल के बाद आठ अप्रैल के न्यूनतम तापमान में इतनी अधिक बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले वर्ष 2005 में आठ अप्रैल को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसके साथ ही 24 घंटे में एक साथ 7.5 डिग्री पारा चढ़ने का रिकॉर्ड भी 15 साल बाद बना है। इससे पहले वर्ष 2010 में 10 अप्रैल को पारा एक दिन में 7.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ा था। इस बार गर्मी कुछ जल्दी ही आ गयी है अभी से लू और तेज धूप से लोगो का बुरा हाल है आगे क्या होगा कुछ भी पता नहीं और कितनी गर्मी बढ़ेगी


































