एटा समाचार उत्तर प्रदेश के एटा मे शहर के सैनिक पड़ाव में एटा महोत्सव चल रहा है। इसमें शनिवार की देर शाम पंजाबी गायिका अस्प्रीत कौर का संगीत कार्यक्रम शुरू हुआ तो लोग झूम उठे। इस दौरान उन्होंने कई गाने गाये। जनता को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे एक युवक ने नशे की हालत में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के पीछे बैठे इस युवक को कई बार समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब यह नहीं माना तो पुलिस ने इसे पंडाल से बाहर खदेड़ दिया। हालांकि कुछ देर बाद वह फिर लौट आया। पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































