उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पिछले चार दिनों से अधिकतम तापमान रोजाना बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद ही मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान में और वृद्धि की संभावना व्यक्त की थी।शुक्रवार को सुबह से ही कड़क धूप थी। दोपहर 2 बजते-बजते गर्मी के कारण आम जनमानस बेहाल हो चुका था। इसी दौरान अचानक मौसम में बदलाव हुआ। आसमान में बादल छाए और चंद मिनटों की तेज बारिश ने गर्मी से कुछ देर के लिए राहत दी। बारिश के बाद फिर धूप निकली, इससे उमस बढ़ गई। बाद में तेज धूल भरी हवा ने तापमान को वापस नहीं बढ़ने दिया।
न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि गर्म हवा के थपेड़ों से बचाव के लिए थोड़ी-थोड़ी देर में खूब पानी पिएं। बाहर निकलें तो कॉटन के अंगोछे से सिर ढक कर रखें। हल्के रंग के ढीले व पूरी बांह के कपड़े पहनें। खाली पेट न रहें, शराब व केफिन के सेवन से बचें।मौसम का सबसे गर्म दिन शुक्रवार को रहा। अधिकतम तापमान पहली बार 44 डिग्री के पार पहुंच गया। दोपहर बाद हुई चंद मिनटों की बारिश ने गर्मी और उमस बढ़ा दी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है।उत्तर प्रदेश में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। दिन में पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है। अभी गर्मी का कहर जारी है