उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले व् आस पास के क्षेत्र तथा जिलों में लू और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गयी है भीषण गर्मी से प्रदेश के 30 जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है। हालांकि, 26 अप्रैल के बाद नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदल सकता है। बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से 27 से 30 अप्रैल के बीच प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं संग बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे तात्कालिक तौर पर तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को तपिश और लू के थपेड़ों से राहत मिलेगी। मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर आई है। रविवार से राजधानी में तीखी धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से कुछ दिनों के लिए राहत मिलने के आसार हैं। रविवार को पुरवा हवा चलेगी और बादलों की आवाजाही रह सकती है।
वहीं, सोमवार को गरज-चमक संग बूंदाबांदी की संभावना है। इससे लखनऊ में अगले 4-5 दिन में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री तक गिरावट आने के आसार हैं।इधर, शुक्रवार को राजधानी में गर्म हवाओं संग तपिश से लोग परेशान रहे। पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन में सर्वाधिक है। वहीं न्यूनतम पारा 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। शनिवार को मौसम कमोबेश शुक्रवार जैसा ही रहने वाला है।

































