उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले मे व पूरे प्रदेश भर मे अभी मौसम मे उतार चढाव बना रहेगा कही धूप तो कही कोहरे व गलन की सर्दी बनी रहेगी राजधानी लखनऊ मे मौसम विभाग ने कुछ जिलो के लिए अलर्ट जारी किया है ओर बताया है की घने कोहरे व गलन भरी सर्दी पड़ने की आशंका है प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में धूप खिलने से दिन तो ठंड से राहत है लेकिन 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ के जोर से रातें अभी भी सर्द हो रही हैं। कई इलाकों में घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। प्रदेश के पूर्वी तराई इलाकों में लगातार कई दिनों से घना कोहरा देखने को मिल रहा है।उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बुधवार से फिर से मौसम में बदलाव की आहट है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 जनवरी से पश्चिमी यूपी में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से पश्चिम के कुछ जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के 17 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रदेश के अन्य 15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट है।
अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के इलाकों में अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का पर्व भी इसके कारण मौसम मे बदलाव तो होगा ही इसीलिए अभी सर्दी बढ़ सकती है
































