उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक विवाहिता से ससुराल वालों ने हैवानियत की हदों को पार कर दिया। मामला थाना मिरहची क्षेत्र के गांव अमृतपुर का है। ससुराल वालों ने महिला को इस कदर पीटा कि वो बेहोश हो गई। इसके बाद महिला को कार में डाला और उसे मायका क्षेत्र में सड़क पर फेंककर चले गए। विवाहिता सड़क पर पड़ी तड़प रही थी। इसकी सूचना मायके वालों को लेगी तो वे मौके पर पहुंचे। विवाहिता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जिला फिरोजाबाद थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नगला नोजर राजीव कुमार के साथ भूरी देवी की शादी हुई है।
मायका गांव बहादुरपुर थाना मिरहची में है। महिला को घायल अवस्था में शुक्रवार की शाम करीब छह बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। भाई दीपक कुमार का कहना है कि बहन के पति व अन्य ससुरालीजन शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते आ रहे हैं। शुक्रवार को भी बहन की पिटाई की और हत्या करने का प्रयास किया। गले में फंदा लगाने जैसे निशान भी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हे
































