उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में बिधूना कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि जिस आरोपी को पकड़ा है। उसकी उम्र 33 वर्ष है। पूछताछ में उसने बताया कि उसके चाचा श्वांस रोग के मरीज हैं। वर्ष 2015 में वह 23 साल का था। तब उसकी चाची (किशोरी की मां) ने किसी काम के लिए उसे घर बुलाया। उसी दौरान घर में दोनों के बीच संबंध स्थापित हुए, जो दो साल तक चलते रहे। करीब एक साल बाद आरोपी का चाची के घर ज्यादा आना-जाना शुरू हुआ तो परिवार के लोगों को शक हुआ।एक दिन चाचा ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद परिवार वालों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, पर वह माने नहीं।
इसी वजह से आरोपी के परिवार ने वर्ष 2017 में इटावा जनपद की युवती से उसकी शादी कर दी। बिधूना कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि आरोपी व किशोरी जिस बिरादरी के हैं। उनके गांव में सात परिवार हैं। सभी के घर एक साथ बने हुए हैं। जिस रात आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। उस समय रक्षाबंधन पर उसकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ इटावा स्थित मायके गई थी।चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने वाला आरोपी भाई शराब पीने का आदी है। प्रधान का कहना है कि आरोपी की चार साल की बेटी व चार बहनें हैं।
इसके बाद भी उसे यह घिनौना काम करने में शर्म नहीं आई। उसकी बहनों की शादी हो चुकी है। आरोपी चार भाइयों में सबसे बड़ा है।यूपी के औरैया जिले में जिस चचेरे भाई ने रक्षाबंधन की रात दुष्कर्म के बाद बहन की हत्या कर दी। बीते 10 साल पहले उसके किशोरी की मां से भी संबंध थे। उस वक्त किशोरी महज चार साल की थी। चाची और भतीजे के संबंधों से दोनों परिवारों में अनबन चली आ रही है। परिजनों ने दोनों को समझाया मगर वह माने नहीं। इससे आठ वर्ष पहले परिजनों ने आरोपी की शादी इटावा निवासी एक युवती से कर दी। जिसके बाद आरोपी भतीजे व चाची के बीच दूरियां बढ़ गई। इसका खुलासा आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में किया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है

































