इटावा समाचार – मानवता या फिर दूरदर्शिता का अत्यंत अभाव होता जा रहा है, लोग तात्कालिक फायदे के लिए हत्या तक कर देते है, बिना ये सोचे की परिणाम क्या होंगे, कितने घर बर्बाद होंगे, और जब पकडे जायेगे तब क्या होगा ऐसा ही एक मामला आया है उत्तर प्रदेश के इटावा मे जिले के इकदिल कस्बे में जमीन के विवाद में दंपती की फांवड़े से गला काटकर हत्या कर दी गई। दोहरे हत्याकांड से इलाके में खलबली मच गई।
इकदिल थाना क्षेत्र के नगला पूठ गांव में मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे घर के बाहर चौकीदार और प्रधान रामकुमार ने आशाराम (50), बेवी (45) के खून से लथपथ शव पड़े देखकर थाने में सूचना दी। इस पर गांव और थाना पुलिस में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, सीओ सिटी अमित कुमार व एसओ अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की है।
वहीं फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। एसएसपी के आदेश पर पहुंचे डॉग स्कवायड दस्ते की भी ओर से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक जमीन को लेकर माना जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, आशाराम ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी गीता अपने बड़े बेट अमित के साथ गांव में ही रहती थी। वहीं दूसरी पत्नी बेवी दिल्ली में रह रही थी। बताते हैं आशाराम के पास कुल 12 बीघा जमीन थी। इसमें से कुछ हिस्सा बेच दिया गया था। कुछ को बेचने के लिए 15 दिन पहले आशाराम के साथ बेवी भी आई थी। मंगलवार सुबह दोनों के शव फावड़े से गला कटे शव पड़े मिले।


































