औरैया संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में कार ने एक साथ कई जिंदगियों को रौंदने का प्रयास किया। इससे रमन के परिवार की खुशियों में मातम का माहौल छा गया। रमन की भतीजी की सोमवार को फतेहाबाद में शादी थी, जिससे परिवार में सब खुशी मना रहे थे। रविवार सुबह साढ़े 11 बजे निकले परिवार के तीन सदस्यों की मौत ने सभी को झकझोर दिया। आलम यह रहा कि सभी के परिजन दौड़ते भागते घटनास्थल पहुंचे। मौत के मंजर का शोर इस कदर छाया कि लोग अपनों को बस देखना चाह रहे थे। कार की टक्कर से नगला पहाड़ी निवासी रमन, उसकी बेटी गुनगुन व भतीजी आराध्या की जान चली गई।
रमन की पत्नी कल्पना हादसे के बाद बेसुध हो गईं। रमन का तीन साल का बेटा यश, जिसे यह मालूम ही नहीं था कि हुआ क्या है। वह भी रोता नजर आया। रोते हुए कल्पना ने मोबाइल फोन से परिजनों को बताया। रमन की बड़ी बेटी भूमिका बदहवास घटना स्थल पर पहुंची। छोटी बहन व पिता को लहूलुहान देख लोगों ने उसे पकड़ लिया, ढांढस बधाया। इस सब के बीच अल्का सड़क पर खून से लथपथ लेटी हुई थी। उसे पता चल गया था कि उसने अपनी बेटी आराध्या को खो दिया है। बेटे सूरज की हालत भी खराब थी। फतेहाबाद में सोमवार को होने वाली शादी के लिए पिछले कई दिनों से परिवार में तैयारी चल रही थी। सभी एक साथ हंसी-खुशी निकले और एक पल में आई कार ने इन खुशियों को रौंद दिया। उधर सूरज की हालत में फिलहाल सुधार नहीं है
सैफई में इलाज के लिए कुछ परिजन भी रवाना हो गए। तीन मौतों के अलावा अन्य सात घायलों में घटना की जानकारी जिस किसी के परिजन को हुई। सब दौड़ते भागते घटनास्थल पर पहुंचे। अपनों के चेहरे देखने के लिए आंखे भीड़ में तलाश करतीं नजर आईं। गांव नगला पहाड़ी में रमन गांव में खेती किसानी का काम करते थे। बड़े भाई पुष्पेंद्र फतेहाबाद में रहते हैं। वहीं, ताऊ आर्मी से सेवानिवृत राजेंद्र सिंह बिधूना में रहते हैं। राजेंद्र के इकलौते बेटे सोनू की मौत तीन साल पहले मौत हो गई थी। सोनू अपने पीछे अल्का व बेटी आराध्या व बेटे सूरज को छोड़ गया था। दोनों बच्चों अल्का के जीवन का सहारा बने। हादसे में आराध्या की मौत ने सभी को झकझोर दिया।
नगला पहाड़ी में रमन गांव में खेती किसानी का काम करते थे। बड़े भाई पुष्पेंद्र फतेहाबाद में रहते हैं। वहीं, ताऊ आर्मी से सेवानिवृत राजेंद्र सिंह बिधूना में रहते हैं। राजेंद्र के इकलौते बेटे सोनू की मौत तीन साल पहले मौत हो गई थी। सोनू अपने पीछे अल्का व बेटी आराध्या व बेटे सूरज को छोड़ गया था। दोनों बच्चों अल्का के जीवन का सहारा बने। हादसे में आराध्या की मौत ने सभी को झकझोर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हे की
इस दुखद घटना से उभरने के लिये परिवार वालों को शक्ति दे































