आगरा न्यूज़ उत्तर प्रदेश के आगरा मे भी अब मेट्रो का सफर जल्ड़ शुरू होने वाला हे 2024 का बजट पेश होते ही मेट्रो के कम ने रफ्तार पकड़ ली हे सभी बड़े बड़े शहरो मे मेट्रो से लोग कम समय मे आना जाना कर रहे हे ऐसे मे आगरा शहर पीछे क्यो रहे वहाँ भी काम ने रफ्तार पकड़ ली हे प्रदेश के बजट में 346 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस धनराशि से मेट्रो ट्रेन के निर्माण कार्य में तेजी आएगी। आगरा में 29.4 किमी के ट्रैक पर मेट्रो ट्रेन चलेगी। 6 किमी का प्राथमिक ट्रैक बनकर तैयार हो गया है। अगले महीने में मेट्रो ट्रेन रफ्तार भरेगी। मेट्रो के लिए 29.4 किमी ट्रैक बनाया जा रहा है। इसका दो चरणों में कार्य होगा और 27 स्टेशन होंगे। पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा है। इसकी दूरी करीब 14 किमी है और 13 स्टेशन हैं। दूसरा कॉरिडोर 15.4 किमी का है।
ये आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक है, इसमें 14 स्टेशन हैं। ये एलिवेटेड ट्रैक होगा। इसका निर्माण कार्य चल रहा है। ताजपूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक बनकर तैयार भी हो गया है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो का कुल बजट करीब 8300 करोड़ रुपये हैं। इसमें से यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक से 50 फीसदी लोन मिला है। बाकी की धनराशि राज्य और केंद्र सरकार साझा वहन करेंगे। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने बजट में किस्त जारी की है।

































