उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में व् पूरे यूपी में बोर्ड एग्जाम रिजल्ट अच्छा रहा सभी जिलों से बच्चों ने टॉप किया है कोरोना महामारी के बाद पहली बार विद्यार्थियों की तैयारियों, विषयों की प्रवृत्ति और परीक्षा पैटर्न में बदलाव सामने आया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की ओर से जारी परीक्षा परिणामों में इसकी झलक देखने को मिली है। यही कारण है कि मेधावियों छात्रों ने काफी बेहतर अंक पाए हैं। 2025 में छात्राओं का पास प्रतिशत 93.87% रहा, जबकि छात्रों का 86.66%। यह अंतर स्पष्ट करता है कि लड़कियां लगातार शैक्षणिक क्षेत्र में बढ़त बना रही हैं।
2024 में भी यही रुझान देखने को मिला था। सीतापुर, जालौन, बाराबंकी और प्रयागराज जैसे जिले लगातार टॉप पर रहे। कानपुर नगर ने भी 2024 और 2025 दोनों ही वर्षों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया, जहां हाईस्कूल में अनुराग (97.83%) और इंटरमीडिएट में राज यादव (96.33%) जैसे छात्र सामने आए हैं।कोरोना के बाद 2022 और 2023 में परिणामों में अनिश्चितता देखने को मिली, लेकिन 2024 से स्थिति स्थिर हुई। 2024 और 2025 में न केवल उत्तीर्ण प्रतिशत में सुधार हुआ, बल्कि मूल्यांकन प्रक्रिया भी अधिक पारदर्शी हुई। छात्रों की मानसिकता में स्थिरता लौटी है
			





















		    











