मेरठ समाचार उत्तर प्रदेश के मेरठ मे शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। सफाई कर्मचारियों द्वारा सड़कों के किनारे जमा किया जाने वाला घरों से निकलने वाला कूड़ा दोपहर तक नहीं उठाया जाता है। सड़क किनारे जमा कूड़े को गोवंश और जानवर सड़कों पर फैलाते हैं। दो महीने पहले निरीक्षण पर आई आयुक्त आगरा मंडल ने सड़क किनारे जमा गंदगी देखकर नाराजगी भी जताई थी। शहर मेें घरों तथा बाजार से निकलने वाले कूड़े को सफाई कर्मचारियों द्वारा मनमाने तरीके से सड़कों किनारे जमा कर दिया जाता है। सुबह सात बजे से नौ बजे तक जमा किए जाने वाले कूड़े का दोपहर तक उठान ही नहीं किया जाता है। जिन स्थानों पर कूड़ा जमा किया जाता है।
वहां डलावघर नहीं होने के बाद भी सफाई कर्मचारी मनमाने तरीके से कूड़ा एकत्रित करते हैं। कूड़े का दोपहर तक उठान नहीं होने के कारण गोवंश और खुले में घूमने वाले जानवर कूड़े को सड़कों पर फैलाते हैं। दो महीने पहले निरीक्षण पर आई आयुक्त आगरा मंडल रितु माहेश्वरी ने सड़क किनारे गंदगी जमा देख नाराजगी जताई थी। तत्कालीन अधिशासी अधिकारी को सफाई व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए थे। हिदायत दी थी कि कूड़ा सड़क किनारे जमा नहीं किया जाए। कूड़े का समय से उठान किया जाए। व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी तक दी थी। सफाई कर्मचारियों ने आयुक्त आगरा मंडल के निर्देश तक हवा में उड़ा दिए हैं।


































