उन्नाव न्यूज़ उत्तर प्रदेश के उन्नाव मे बदलते मौसम में नौजवान, बुजुर्ग और बच्चे में इन्फ्लूएंजा के मिलते-जुलते लक्षण मिल रहे हैं। इलाज के बाद भी बुखार दो से तीन दिन तक परेशान कर रहा है। ऐसे में डॉक्टरों ने सावधान रहते की जरूरत बताई है। जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। मौसम में बदलाव होने पर इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। प्रदूषण की वजह से बच्चे आसानी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। वहीं बुजुर्ग और नौजवान भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में फिजीशियन, बालरोग विशेषज्ञ, ईएनटी के पास रोजाना औसतन 400 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें लगभग सभी के फ्लू जैसे लक्षण पाए जा रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. बृज कुमार ने बताया कि बदलते मौसम की वजह से बच्चों में तेज बुखार, सर्दी, खांसी और सांस लेने में परेशानी, बदन दर्द, नाक से पानी आना आदि फ्लू जैसे लक्षण मिल रहे हैं। गले में खरास, छींक आना, खासी आना, जुकाम, सांस लेने में दिक्कत, बदन दर्द, उल्टी होना, दस्त होना, बुखार आना आदि इसे सही होने में सात से आठ दिन का समय लग रहा है।
फ्लू के मिलते जुलते लक्षण से पीड़ित बच्चों में 101-104 डिग्री फारेनहाइट तक बुखार आ रहा है। बताया कि लक्षण के आधार पर बच्चों का इलाज किया जा रहा है। फिजीशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश ने बताया कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। सुबह-शाम व्यायाम करें, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें, रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के लिए फलों का सेवन करें। अधिक परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह लें where is unnav

































