उन्नाव समाचार उत्तर प्रदेश के उन्नाव मे सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के ग्राम सैय्यद अब्बासपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्नातक विधायक अरुण पाठक पहुंचे। यहां पर उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से ब्लड प्रेशर चेक कराया तो मशीन खराब मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और सुधार के निर्देश दिए। स्नातक विधायक अरुण पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा जनता के बीच में है। उनका सपना विकसित, आत्मनिर्भर और विश्व का नेतृत्व करने वाला भारत हो।
कहा कि सरकार की ओर से लोगों को आयुष्मान कार्ड, सम्मान निधि, उज्जवला गैस योजना, फ्री बिजली कनेक्शन, आवास योजना एवं शौचालय जैसी अनेक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इन्हीं योजनाओं को धरातल पर लागू करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी योजना है। कहा कि भारत को दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने एवं विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। जिसके लिए प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतनी होंगी। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया। हालांकि कर्मचारियों के न आने से आयुष्मान कार्ड का वितरण नहीं हो सका। मौके पर विधायक अरुण पाठक ब्लड प्रेशर चेक कराने लगे तो मशीन काम नहीं कर रही थी। इस उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए और सुधार करने को कहा।
इस दौरान जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा व सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष संजीव त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे। पाटन। बीघापुर तहसील क्षेत्र के पनई खुर्द व सुल्तानपुर गांव में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। भगवंत नगर चेयरमैन आशीष शुक्ला रिंकू, श्रीकांत तिवारी व कल्लू तिवारी आदि ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित अभ्युदय योजना की जानकारी देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में गरीबों को मिलने वाले लाभ बताए पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































