उन्नाव समाचार उत्तर प्रदेश के उन्नाव मे बांगरमऊ। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट लगाए था। पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। हरदोई जिले के थाना मल्लावां के मोहल्ला कटरा निवासी रफीक का पुत्र जावेद(40) गौसगंज में इलेक्ट्रानिक बिल्डिंग की दुकान पर काम करता था। शुक्रवार को मशीन खराब होने से वह मशीन सही कराने बांगरमऊ आया था। देर शाम सात बजे लौटते समय हरदोई-उन्नाव मार्ग पर लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के पास बने डिवाइडर में उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी जूही के साथ तीन बच्चे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।कोतवाल राजकुमार ने बताया कि डिवाइडर में टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।। पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































