उत्तर प्रदेश के लखनऊ मे नदियों का स्तर लगातार बढ़ रहा है । गंगा और यमुना का जलस्तर कम नहीं हो रहा है तो नेपाल सीमावर्ती जिलों में शारदा ने तेजी से कटान शुरू कर दिया है। अयोध्या तथा बाराबंकी में सरयू का जलस्तर उफान पर है। अगले तीन दिनों में कई जिलों चक्रवात और बारिश के मद्देनजर अलर्ट किया गया है। बदायूं में गंगा और मथुरा में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इससे इनके तटवर्तीय गांवों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। लखीमपुर खीरी में शारदा वर्ष 2021 का रिकार्ड तोड़ने की ओर तेजी से बढ़ रही है। उस साल वहां के पलियाकलां में शारदा का जलस्तर 155.82 मीटर चला गया था। इस समय यहां शारदा का जल स्तर 154.590 मीटर हो गया है। उधर गढ़ मुक्तेश्वर में गंगा, मुरादाबाद में रामगंगा, इटावा में यमुना का जल स्तर बढ़ने की ओर है। बाराबंकी में सरयू का जल स्तर स्थिर लेकिन यहां हालात ठीक नहीं हैं। अयोध्या में सरयू अगले तीन दिनों तक ही सामान्य से ऊपर ही रहने वाली है। उधर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, बुलंदशहर में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश होने की प्रबल संभावना है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, हापुड़, अमरोहा और इसके आसपास बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, पीलीभीत, बरेली, सिद्घार्थनगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश के साथ मेघगर्जना और आसमानी बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।


































**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.