राजस्थान के जयपुर मे श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद से राजस्थान में तनाव के हालात हैं। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। जयपुर में गोगामेड़ी की पत्नी परिवार के सदस्यों और समर्थकों के साथ धरने पर बैठीं हुईं है। हत्याकांड के करीब 28 घंटे बाद जयपुर की श्याम नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। सुखदेव सिंह की पत्नी शीला शेखावत की ओर से ये केस दर्ज कराया गया है। इस दौरान मांगों पर सहमति बनने के बाद धरना खत्म की बात सामने आई थी। लेकिन, सुखदेव की पत्नी ने धरना खत्म करने से साफ इनकार कर दिया है।
समर्थकों के बीच अपनी बात रखते हुए शीला शेखावत ने कहा- जब तक हमारी मांगों पर सहमति नहीं बनती तब तक हम यहां से नहीं हिलेंगे। इन लोगों को हमारी मांगें पूरी न करनी पड़ें, इसलिए ये आश्वासन देकर हमें यहां से भगा रहे हैं। अगर, ये सब न हुआ होता तो मैं आप लोगों के बीच आकर रो नहीं रही होती। इन लोगों ने दगा किया है। दगा करके शेर (सुखदेव) को गीदड़ो ने मारा है। इसलिए जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं यहा से हिलना नहीं है। अगर, आंदोलन उग्र करना पड़ा तो वह भी करेंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही हे
































