राजस्थान के कोटा मे 5 करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 मतदाता पंजीकृत किए गए हैं। इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार मतदाता थे। पांच साल में प्रदेश में 48 लाख 91 हजार 545 मतदाता बढ़े हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया गया।
प्रदेश के सभी 200 विधानसभा सीटों के मतदाताओं के फोटोयुक्त वोटर कार्ड निर्वाचन विभाग की वेबसाइट ceorajasthan.nic.in पर उपलब्ध है। मतदाता सूची के अंतिम पुनरीक्षण के दौरान 6 लाख 96 हजार 424 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है। अंतिम सूची के अनुसार प्रदेश में 5 करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 मतदाता पंजीकृत किए गए हैं। इनमें से 2 करोड़ 73 लाख 58 हजार 627 पुरूष और 2 करोड़ 51 लाख 79 हजार 422 महिला मतदाता शामिल हैं। इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार मतदाता थे। इनमें 2 करोड़ 49 लाख 61 हजार महिलाएं और 2 करोड़ 28 लाख 27 हजार महिला वोटर शामिल थे।
इस लिहाज से देखें को प्रदेश में 48 लाख 91 हजार 545 मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में 1.27 फीसदी के साथ 6 लाख 96 हजार 424 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। मतदाता सूची में 80 साल से अधिक आयु के 11.78 लाख मतदाता और 100 वर्ष से अधिक आयु के 17241 मतदाता पंजीकृत हैं। 5.61 लाख विशेष योग्यजन मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। भारत निर्वाचन आयोग इन मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा दी जाएगी। 32247 नवविवाहित महिलाओं के नाम सूची में जुड़े 32 हजार 247 नवविवाहित महिलाओं को मतदाता सूची में जोड़ा गया है। इसी प्रकार 606 ट्रांसजेंडर और 77 हजार 343 पीवीटीजी मतदाता भी पंजीकृत है। प्रदेश के मतदान केंद्र की बात करें तो 601 मतदान केंद्र नए बनाए गए हैं और 32 मतदान केंद्रों का समायोजन किया गया है। 569 मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। मतदान केंद्र की संख्या 51 हजार 187 से बढ़कर 51 हजार 756 हो गई है।
			





















		    











