भारत के कश्मीर के पहलगाम हमले में 26 मासूम लोगो को धर्म के नाम पर मार दिया गया नयी दुल्हनों का सिंदूर उजाड़ दिया गया ऐसे आतंकवादियों को तो यही सजा मिलनी चाहिए थी जो आज मिली है भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों को मिट्टी में मिलाया है। भारतीय सेना ने देर रात पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के नौ ठिकानों पर स्ट्राइक की है। भारत ने आतंक के ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया है।
पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद सेना ने दहशतगर्दों और उनके मददगारों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान को भारत के मुंहतोड़ जवाब देने पर देशभर में जश्न का माहौल है। अब जो गया है उसकी कमी पूरी नहीं की जा सकती है लेकिन सरकार के इस कदम से जनता के मन में जो बदले की आग थी वो आज आपरेशन सिंदूर के तहत पूरी हो गयी

































